1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा ने पति संग यूं मनाया बेटी समायरा का जन्मदिन, वैभव रेखी की एक्स वाइफ भी थी मौजूद

दीया मिर्जा ने पति संग यूं मनाया बेटी समायरा का जन्मदिन, वैभव रेखी की एक्स वाइफ भी थी मौजूद

 Published : Apr 08, 2021 01:21 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 01:39 pm IST

इस वीडियो को सुनयना रेखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें समायरा केक काटती दिखाई दे रही हैं। उनके साथ दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी भी मौजूद हैं।

dia mirza celebrates step daughter samaira birthday - India TV Hindi
दीया मिर्जा ने सेलिब्रेट किया सौतेली बेटी समायरा का बर्थडे, पति वैभव की एक्स वाइफ भी आईं नज़र  Image Source : INSTAGRAM: SUNAINA_REKHI/DIAMIRZAOFFICIA

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कुछ महीने पहले बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की। इसके बाद अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दीया इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपने पति वैभव की बेटी समायरा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव, दीया और समायरा के साथ-साथ वैभव की एक्स वाइफ व जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनयना रेखी भी नज़र आ रही हैं। 

इस वीडियो को सुनयना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें समायरा केक काटती नज़र आ रही हैं। इससे बाद वैभव अपनी बेटी को केक खिलाते हैं। केक कटने के बाद दीया भी कुछ बोलती हैं, जिसका जवाब सुनयना देती हैं। वीडियो में फैमिली बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है। 

बेबी बंप के साथ कूल अंदाज में नजर आईं दीया मिर्जा, देखें तस्वीरें

वीडियो शेयर करते हुए सुनयना ने कैप्शन में 'फैमिली' लिखकर दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं, दीया ने भी कमेंट करते हुए दिल बनाकर अपना प्यार जाहिर किया है। 

सुनयना रेखी के पोस्ट पर दीया मिर्जा ने किया कमेंट
Image Source : INSTAGRAM सुनयना रेखी के पोस्ट पर दीया मिर्जा ने किया कमेंट

आपको बता दें कि दीया और वैभव की शादी में समायरा भी मौजूद थीं। उन्होंने हाथ में प्लेकार्ड लिया था, जिस पर 'पापा की बेटी' लिखा था। 

इसके अलावा समायरा को दीया और वैभव के साथ उनके मालदीव वेकेशन पर भी साथ देखा गया था। इसी ट्रिप के दौरान ही दिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 

वैभव से पहले दीया की शादी साहिल संघा संग हुई थी। दीया और साहिल की शादी को चार साल हुए थे, तब उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया, उनका रिलेशिप 11 साल लंबा था। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वहीं, वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। वैभव की एक बेटी भी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन