बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल में ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने इसी साल 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की थी। इसी बीच दीया बेबी बंप के साथ मुंबई के ब्रांदा में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
प्रेग्नेंट दीया काफी सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने काफी लूज कपड़े पहना। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ढीली टी-शर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन कलर का जॉगर्स पैंट पहना।
दीया ने इस स्टाइल के साथ व्हाइट कलर के स्नीकर्स कैरी किए। वह इस लुक में काफी कूल नजर आ रही थी।
दीया ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप किया। वहीं बालों में स्लीक लुक देते हुए बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए व्हाइट कलर का मास्क लगाया हुआ था।
दीया मिर्जा प्रेग्नेंसी के वक्त को काफी एजॉय कर रही हैं। हाल में ही वह मालदीव मे वेकेशन एंजॉय करके वापस मुंबई आई हैं।
दीया ने हाल ही में खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। दीया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो ऑरेंज कलर की फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। दीया मॉलदीव में बीच के किनारे हैं। सूरज के साथ दीया की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। तस्वीर शेयर करते हुए दीया ने बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है।