1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल, जानिए क्या है वजह?

डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल, जानिए क्या है वजह?

 Published : Aug 19, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 07:11 pm IST

डायना को ट्रोल करनेवाले सेलेब्रिटीज में अदिति राव हैदरी, दीया मिर्जा, सोनू सूद और पुनीत मल्होत्रा शामिल हैं।

डायना पेंटी को सोशल...- India TV Hindi
डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल Image Source :

मुंबई: डायना पेंटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.. नहीं, नेटिजन द्वारा नहीं, बल्कि बॉलीवुड बिरादरी ही उन्हें ट्रोल कर रही है। डायना को ट्रोल करनेवाले सेलेब्रिटीज में अदिति राव हैदरी, दीया मिर्जा, सोनू सूद और पुनीत मल्होत्रा शामिल हैं। ऐसा तब हुआ जब डायना ने अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला, जिसके शीर्षक में लिखा, "बिखरे बाल, परवाह नहीं।" इस तस्वीर में 'हैप्पी भाग जाएगी' की अभिनेत्री करीने से संवारे बालों को दुबारा ठीक करती नजर आ रही है, जो कि पहले से ही ठीक है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने तुरंत बाद अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

राव हैदरी ने पोस्ट के कमेंट में लिखा, "डी.. ऐसे बिखरे बाल कइयों के लिए सपना है।"

दीया मिर्जा ने टिप्पणी की, "उह, बिखरे बाल कहां है मिस।"

अभिनेता सोनू सूद ने लिखा, "बिखरे बाल. सीधे पार्लर से आई हो।"

फिल्ममेकर पुनीत मलहोत्रा ने पूछा, "ये बिखरे बाल हैं।"

खुद पढ़िए कमेंट्स-

डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल
Image Source : डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल

डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल
Image Source : डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल

डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल
Image Source : डायना पेंटी को सोशल मीडिया नहीं बॉलीवुड के लोग ही कर रहे हैं ट्रोल

{img-90896}

काम के मोर्चे पर, डायन पिछली बार फिल्म 'खानदानी सफाखाना' में रैपर बादशाह के साथ 'शहर की लड़की' गाने में देखी गई थी। उनकी आनेवाली फिल्मों में कुनाल देशमुख की रोमांटिक मूवी 'शिद्दत' है, जिसमें वे सन्नी कौसल, राधिका मदान और मोहित रैना के साथ नजर आएंगी। 

-IANS

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन