1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलयालम अभिनेत्री के यौन शोषण-अपहरण मामले का हुआ खुलासा, इन सबके पीछे दिलीप की पत्नी काव्या का हाथ

मलयालम अभिनेत्री के यौन शोषण-अपहरण मामले का हुआ खुलासा, इन सबके पीछे दिलीप की पत्नी काव्या का हाथ

 Published : Aug 30, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 07:00 pm IST

मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले में बुधवार को इस बात का खुलासा हो गया कि इससे संबद्ध तथाकथित 'मैडम' कौन है।

KAVYA MADHWAN- India TV Hindi
DILEEP KAVYA

कोच्चि: मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले में बुधवार को इस बात का खुलासा हो गया कि इससे संबद्ध तथाकथित 'मैडम' कोई और नहीं, बल्कि इसी मामले में गिरफ्तार हुए अभिनेता दिलीप की पत्नी व अभिनेत्री काव्या माधवन हैं। मुख्य आरोपी पुलसर सुनी ने यह खुलासा किया। अभिनेत्री के अपहरण को इस फरवरी में पुलसर सुनी ने अंजाम दिया था, जिसके एक हफ्ते बाद वह और उसके सभी साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गए थे।

इस मामले में सुनी के साथ दिलीप के तार जुड़े होने का सबूत मिलने के बाद पुलिस ने अभिनेता को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। आगे की जांच के लिए विभिन्न अदालतों में ले जाए जाने के दौरान सुनी ने खुलासा किया था कि अपहरण के मामले में 'मैडम' का भी हाथ है। सुनी को जब बुधवार को अदालत ले जाया जा रहा था तो उसने मीडिया के इस सवाल के जवाब में कि आखिर 'मैडम' है कौन, लगभग चिल्लाते हुए कहा, "मेरी मैडम काव्या हैं।" 

KAVYA MADHWAN
DILEEP KAVYA

इससे पहले जांच टीम इस मामले काव्या और उनकी मां का बयान ले चुकी है। केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक बार फिर दिलीप को जमानत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले पुलिस टीम ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

जब पुलिस ने की थी काव्या से पूछताछ

सुनी के खुलासे के बाद अभिनेत्री काव्या के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन