1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और शोषण मामले में पुलिस ने दिलीप की पत्नी काव्या से की पूछताछ

मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और शोषण मामले में पुलिस ने दिलीप की पत्नी काव्या से की पूछताछ

 Published : Jul 26, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 01:47 pm IST

लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और शोषण के मामले में पुलिस जांच टीम ने अब गिरफ्तार अभिनेता दिलीप की पत्नी काव्या माधवन और काव्या की मां से पूछताछ की।

kavya madhwan and dileep- India TV Hindi
kavya madhwan and dileep

कोच्चि: लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और शोषण के मामले में पुलिस जांच टीम ने अब गिरफ्तार अभिनेता दिलीप की पत्नी काव्या माधवन और काव्या की मां से पूछताछ की। अधीक्षक ए. वी. जॉर्ज ने संवाददाताओं को बताया, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि मंगलवार को उनसे पूछताछ की गई। मैं इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।"

दिलीप के पैतृक घर में काव्या माधवन से छह घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। बताया जाता है कि वह कई बार भावुक होकर रो पड़ीं।

अभिनेत्री का 17 फरवरी को अपहरण हुआ था और करीब दो घंटे तक चलते वाहन में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ।

पुलिस ने इस मामले में पहले मुख्य आरोपी पुलसर सुनी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिलीप को जमानत देने से इनकार कर दिया था और मंगलवार को उनकी न्यायायिक हिरासत आठ अगस्त तक बढ़ा दी गई।

(इनपुट- आईएनएस)

तेलूगु ड्रग रैकेट मामले में बोलीं काजल अग्रवाल

टॉलीवुड कलाकारों से पूछताछ कर रही है एसआईटी की टीम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन