1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान और असलम की हालत गंभीर, कोरोना वायरस से हैं संक्रमित

दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान और असलम की हालत गंभीर, कोरोना वायरस से हैं संक्रमित

 Published : Aug 21, 2020 07:32 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 07:33 am IST

दिलीप कुमार के दोनों भाई गंभीर स्थिति में हैं, जो उम्र के कारण हैं। इसके अलावा, चिंता का एक और कारण उनके महत्वपूर्ण अंग हैं।

Dilip Kumar brothers Ehsan Khan and Aslam Khan health- India TV Hindi
दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस से संक्रमित हैं Image Source : TWITTER/DILIP KUMAR

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान खान और असलम खान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की हालत गंभीर है। वे ब्लड प्रेशर और अन्य आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। बता दें दि एहसान खान 90 साल के हैं जबकि असलम उनसे कुछ साल छोटे हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स की तरफ से लगातार कोशिशों के बावजूद दोनों भाईयों की तबीयत खराब होती जा रही है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलाल पारकर ने उनकी हेल्थ से जुड़ी ताजा जानकारी दी है। दिलीप कुमार के दोनों भाईयों को बीते रविवार को नॉन-वेसिव वेंटिलेटर के तहत रखा गया था, जो अभी तक जारी है। 

दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, लीलावती अस्पताल में हैं भर्ती

उनके मुताबिक, वे गंभीर स्थिति में हैं, जो उम्र के कारण हैं। इसके अलावा, चिंता का एक और कारण उनके महत्वपूर्ण अंग हैं। 

इससे पहले कई अन्य सेलेब्स भी कोरोनोवायरस का शिकार हो चुके हैं। इनमें बच्चन परिवार भी शामिल है। वहीं, सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम भी कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन