1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

 Published : Aug 02, 2017 10:30 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 10:30 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

dilip kumar- India TV Hindi
dilip kumar

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को यहां के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल की पश्चिम बांद्रा शाखा की फेसिलिटी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविशंकर ने बताया, "उन्हें डीहायड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं।"

94 साल के अभिनेता हाल के वर्षो में वृद्धावस्था के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं। अस्पताल में उनकी पत्नी सायरा बानो उनके साथ हैं। उनके पारिवारिक दोस्त उदय तारा नायर ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे।

दिलीप कुमार को आखिरी बार 1998 में आई 'किला' फिल्म में देखा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिल चुका है जबकि 2015 में वह पद्म विभूषण से भी नवाजे जा चुके हैं।

दिलीप कुमार को फिल्म देवदास, मुगल-ए-आजम, कर्मा जैसी शानदार फिल्मों में बेजोड़े अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1966 में अपने से 20 साल छोटी सायरा से शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन