1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिलवाले' के प्रमोशन के समय कृति सेनन ने की थी दिलजीत दोसांझ की तारीफ, शेयर किया वीडियो

'दिलवाले' के प्रमोशन के समय कृति सेनन ने की थी दिलजीत दोसांझ की तारीफ, शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 29, 2019 09:26 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 09:26 pm IST

कृति सेनन ने एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें दिलजीत दोसांझ उनका इंटरव्यू ले रहे हैं और कृति ने उनकी तारीफ की है।

Diljit dosanjh and kriti sanon- India TV Hindi
Diljit dosanjh and kriti sanon Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'अर्जुन पटियाला'(Arjun Patiala) के गाने 'मैं दीवाना तेरा' में दिलजीत दोसांझ (Diljit dosanjh) और कृति सेनन(kriti Sanon) एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और लोगों को इनकी यह जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। हालांकि इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे दिलजीत थोड़े से शरमा गए। यह उस वक्त हुआ जब दिलजीत ने एक पंजाबी चैनल के लिए 'दिलवाले' की टीम का इंटरव्यू लिया था। इस टीम में कृति सहित रोहित शेट्टी, शाहरुख खान और वरुण धवन भी शामिल थे।

कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पुराने वीडियो को शेयर किया है।

कृति ने लिखा, "हाहाहाहाहा! तब और अब! यह पहली बार था जब मैं तुमसे मिली दिलजीत दोसांझ..कौन जानता था कि तुम मेरे लिए 'मैं दीवाना तेरा' गाओगे।"

इस वीडियो में कृति ने दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्हें गुड लुकिंग बताया।

कृति से अपनी तारीफ सुनने के बाद 'उड़ता पंजाब' एक्टर खुश हुए और थोड़े से शरमा भी गए।

'मैं दीवाना तेरा' को रोहित जुगराज ने निर्देशित किया है और टी-सीरीज के भूषण कुमार और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

सचिन तेंदुलकर ने फिल्मी अंदाज में दी शाहरुख खान को बॉलीवुड में 27 साल पूरे करने की बधाई

शो के बीच में कपिल शर्मा क्यों कृष्णा और कीकू के पीछे तलवार लेकर भागे, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन