1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज होगी दिलजीत दोसांझ की पहली सुपरहीरो पंजाबी फिल्म

जानिए कब रिलीज होगी दिलजीत दोसांझ की पहली सुपरहीरो पंजाबी फिल्म

 Published : Apr 03, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 07:00 pm IST

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आगामी सुपरहिरो वाली फिल्म ‘सुपर सिंह’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। इसक साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

diljit- India TV Hindi
diljit

मुंबई: पंजाबी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आगामी सुपरहिरो वाली फिल्म ‘सुपर सिंह’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। इसक साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें दिलजीत एक पंजाबी सुपर हीरो की भूमिका निबाते हुए नजर आएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ‘सुपर सिंह’ पंजाबी भाषा की पहली सुपर हीरो वाली फिल्म होगी। ‘उड़ता पंजाब’ की सफलता के बाद एक बार फिर दिलजीत और बालाजी मोशन पिक्चर्स साथ आ रहे हैं। दिलजीत ने एक बयान में कहा, “बालाजी के साथ यह शानदार सफर रहा और ‘उड़ता पंजाब’ के बाद ‘सुपर सिंह’ के लिए हमारा साथ आना इसे और खास बनाता है। अनुराग ने कहा कि शूटिंग अपने तय वक्त से पहले पूरी हो गई क्योंकि पूरी टीम ने एक परिवार की तरह काम किया।

फिल्म ’उड़ता पंजाब’ से दिलजीत को दर्शकों के बीच एक खास लोकप्रियता हासलि हुई है। उन्हें हाल ही में लीज हुई फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दिए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन