'राब्ता' के डायरेक्टर और Maddock Films के हेड दिनेश विजन शादी करने वाले हैं। बुधवार को उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन था, जिसमें वरुण धवन, कृति सैनन, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, रवीना टंडन जैसे सिलेब्स शामिल हुए। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
Related Stories
सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
रवीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि रवीना बुधवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में भी गई थीं।






एक्टर्स के अलावा स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक और फिल्ममेकर होमी अदजानिया भी वहां मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश की शादी 14 दिसंबर को होगी।
इस साल की हिट फिल्म 'स्त्री' को Maddock Films ने ही प्रोड्यूस किया था। कृति सैनन और कार्तिक आर्यन स्टारर 'लुका छिपी' को भी यही प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रही है।
इसके अलावा 'अर्जुन पटियाला', 'मेड इन चाइना' और आयुष्मान खुराना की 'बाला' को भी Maddock Films ही प्रोड्यूस कर रही है।
Also Read:
Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
Kapil Sharma Wedding: एक-दूसरे के हुए कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शादी की पहली तस्वीर आई सामने
Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: देखें शादी की कुछ अनेदेखी तस्वीरें, ये मेहमान हुए शामिल