1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस इंडिया के ताज को लेकर दीपानिता शर्मा ने बताई ये खास बात

मिस इंडिया के ताज को लेकर दीपानिता शर्मा ने बताई ये खास बात

 Published : Jun 15, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 07:01 pm IST

पूर्व मिस इंडिया की प्रतिभागी दीपानिता शर्मा ने हाल ही में मिस इंडिया के ताज को लेकर कहा है कि इसे लेना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारियों भरा है। यह सिर्फ सुंदरता और ग्लैमर से जुड़ा नहीं है। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 के अंतिम 30 प्रतिभागियों की...

dipanita- India TV Hindi
dipanita

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया की प्रतिभागी दीपानिता शर्मा ने हाल ही में मिस इंडिया के ताज को लेकर कहा है कि इसे लेना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारियों भरा है। यह सिर्फ सुंदरता और ग्लैमर से जुड़ा नहीं है। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 के अंतिम 30 प्रतिभागियों की बुधवार को पाक कौशल परीक्षा हुई, जिसमें दीपानिता शर्मा ने जज की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, "हमने एक पाक कला संबंधी गतिविधि की है, मुझे लगता है कि यह बहुत ही रोचक है, क्योंकि यह सुंदरता और ग्लैमर से परे है। मुक्तांगन स्कूल के बच्चों ने यहां आकर प्रतिभागियों के बनाए गए व्यंजनों को चखा।"

दीपानिता ने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि पूर्ण बिंदु यह है कि यह ताज बहुत जिम्मेदारी रखता है और राज्यों का प्रतिनिधित्व करना पहले से ही बड़ी जिम्मेदारी है। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया उन सभी लड़कियों के लिए एक महान मंच है जो सुंदरता और जिम्मेदारियों के साथ ही कुछ अधिक करना चाहती हैं।"

दीपानिता के अनुसार, "मिस इंडिया के प्रतिभागियों को इस तरह खाना बनाते हुए देखना अच्छा है और मैं उम्मीद करती हूं कि मिस वर्ल्ड के प्रतिभागियों को भी ऐसा ही कराया जाएगा।" रितेश ने फिर चुराया शाहरुख की फिल्म का पोस्टर, भड़क पड़े किंग खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन