1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्देशक एवी अरुण प्रसाद का रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन, इंडस्ट्री ने जाहिर किया शोक

निर्देशक एवी अरुण प्रसाद का रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन, इंडस्ट्री ने जाहिर किया शोक

 Published : May 15, 2020 07:57 pm IST,  Updated : May 15, 2020 07:57 pm IST
एवी अरुण- India TV Hindi
सड़क हादसे में निर्देशक एवी अरुण प्रसाद का निधन Image Source : TWITTER: @MANOBALAM/@GVPRAKASH

डेब्यू डायरेक्टर एवी अरुण प्रसाद का आज सुबह  एक रोड एक्सीडेंट में देहांत हो गया है। कोयंबटूर के पास मेत्तुपलायम में ये हादसा हुआ जिसमें अरुण की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अरुण ने मशहूर डायरेक्टर शंकर के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया था, अरुण ने विक्रम स्टारर फिल्मों में भी काम किया है।  

निर्देशक शंकर अरुण के निधन पर ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। शंकर लिखते हैं- , "मेरे एक्स असिस्टेंट और यंग डायरेक्टर अरुण का इस तरह अचानक चले जाना बहुत बड़ा धक्का है। तुम मेशा ही बहुत ही प्यारे, सकारात्मक और मेहनती थे। मेरी प्रार्थना तुम्हारे साथ हैं। तुम्हारे परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। शंकर ने अपने ट्वीट में अरुण की एक फ़ोटो भी शेयर की हैं."

अरुण ने निर्देशक के तौर पर अरुण ने फ़िल्म 4जी से डेब्यू किया, इस फिल्म में जीवी प्रकाश और गायत्री सुरेश लीड रोल में थे। फिल्म की रशूटिंग तो कुछ साल पहले पूरी हो गयी थी लेकिन इसकी रिलीज 2 सालों तक टलती रही। 4जी के एक्टर और कंपोजर जीवी प्रकाश ने ट्विटर पर निर्देशक के लिए दुख भर लंबा पोस्ट लिखा है और आत्मा की शांति की प्राथर्ना की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन