दूरदर्शन ने लॉकडाउन में मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण का पुन: प्रसारण शुरू किया। इस सीरियल में सबसे ज्यादा पसंद किया गया लक्ष्मण का किरदार। लक्ष्मण के खूबसूरत चेहरे और एंग्री यंग मैन लुक ने लोगों को उनका फैन बना दिया और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी देखते देखते नेशनल क्रश बन गए। सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर दिन अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करते हैं। अब उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर उनकी फीमेल फैन्स काफी खुश हैं।
Related Stories
सुनील लहरी ने अपनी जवानी के दिनों की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी डैशिंग और हैंडसम लग रहे हैं। सुनील लहरी ने बताया कि यह तस्वीर उनकी एक फिल्म की है जिसका नाम जन्म कुंडली है। इस फिल्म में उन्होंने विनोद खन्ना के बेटे का रोल प्ले किया था।
सुनील के पोस्ट पर फैन खूब तारीफें लुटा रहे हैं खासकर फीमेल फैन्स काफी अच्छे अच्छे कमेंट कर रही हैं। किसी ने उन्हें हैंडसम कहा है तो किसी ने क्यूट और स्वीट। तो किसी ने उनपर कविता ही लिख दी है। एक ने तो अपने फोन के वॉलपेपर में ही उनकी ये तस्वीर लगा ली है। देखिए ट्वीट्स...