1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने सुनाया शूटिंग का मजेदार किस्सा, पेड़ के नीचे शूटिंग करते हुए पक्षी ने इस एक्टर के ऊपर कर दी थी गंदगी

रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने सुनाया शूटिंग का मजेदार किस्सा, पेड़ के नीचे शूटिंग करते हुए पक्षी ने इस एक्टर के ऊपर कर दी थी गंदगी

 Published : May 07, 2020 10:39 am IST,  Updated : May 07, 2020 11:14 am IST

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए सीरियल से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं।

sunil lahri- India TV Hindi
सुनील लहरी Image Source : INSTAGRAM

रामायण का दोबारा टेलिकास्ट लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन कर रहा है। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर सीरियल से जुड़े कई किस्से शेयर कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में शेयर की वीडियो में बताया गुरु वशिष्ठ का किरदार निभाने वाले सुधीर दलवी को शूटिंग के दौरान किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था।

सुनील लहरी ने उस एपिसोड के बारे में बताया जिसमें राम, लक्ष्मण अपने भाईयों के साथ गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने के लिए गए थे। इस दौरान  कैमरा सुधीर दलवी जी के सामने और हमारे पीछे था। इस दौरान हम मजाकिया चेहरा बनाकर उन्हें हंसाने की कोशिश कर रहे थे। वह हंस पड़ते थे जिसकी वजह से कई रीटेक हो गए थे। इससे हमारे डायरेक्टर रामानंद सागर थोड़ा गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा सुधीर आप शॉट के दौरान हंस क्यों रहे हैं। उन्होंने हमारा नाम लेने की बजाय कहा- इस दाढ़ी और विग की वजह से मुझे गुदगुदी हो रही है और हमे डांट पड़ने से बचा लिया।

पिता 'लक्ष्मण' की तरह ही हैंडसम हैं सुनील लहरी के बेटे कृष, 'रामायण' में ऑफर मिला तो करेंगे ये रोल

इसी दौरान का दूसरा किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा- यह शूट पेड़ के नीचे हो रहा था। एक पक्षी आर्टिस्ट के ऊपर गंदगी कर देता था। जिसकी वजह से उन्हें बार-बार खुद को साफ करना पड़ रहा था और कॉस्ट्यूम बदलने पड़ रहे थे। ये एक और कारण है जिसकी वजह से शूटिंग में देरी हुई थी।

रामानंद सागर की रामायण के सेट पर ऐसा था 'लक्ष्मण' सुनील लहरी का पहला दिन, वीडियो शेयर कर ताजा की पुरानी यादें

सुनील लहरी अपने फैन्स के लिए रोजाना के एपिसोड से जुड़ा किस्सा शेयर करते रहते हैं। दूरदर्शन के बाद रामायण का अब टेलिकास्ट स्टार प्लस पर शुरू हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन