1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेमस फिल्‍म डायरेक्‍टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक, हैदराबाद के अस्पताल में हुए एडमिट

फेमस फिल्‍म डायरेक्‍टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक, हैदराबाद के अस्पताल में हुए एडमिट

 Published : Aug 11, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 12:18 am IST

फेमस फिल्म डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।

फेमस फिल्‍म डायरेक्‍टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक - India TV Hindi
फेमस फिल्‍म डायरेक्‍टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक  Image Source : TWITTER/MANOJKSHARMA2

फेमस फिल्‍म डायरेक्‍टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।  बताया जा रहा है कि उन्‍हें लंबे समय से  लिवर सिरोसिस की समस्‍या थी जो एक बार फिर बढ़ गई है।

निशिकांत कामत को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम,इरफान खान की फिल्म मदारी के अलावा मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा फिल्म निर्माता  कुछ मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है जिसमें साच्या आट घरत आदि शामिल है। 

29 साल के फिल्मी करियर में पहली बार अजय देवगन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म की साइन, शिव रवैल करेंगे निर्देशन

2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा।  शुरुआत मराठी सिनेमा में साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। इसके साथ ही साल 2006 में मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

कामत ने अजय देवगन  के साथ फिल्म दृश्यम की थी।  साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में तब्बू ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल में ही इस फिल्म के पूरे पांच साल  हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन