1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में दिशा पटानी ने 'मलंग' के को-स्टार्स संग वीडियो कॉल कर बिताया वक्त

लॉकडाउन में दिशा पटानी ने 'मलंग' के को-स्टार्स संग वीडियो कॉल कर बिताया वक्त

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2020 10:41 pm IST,  Updated : May 06, 2020 10:41 pm IST

दिशा पटानी ने अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू की फोटो शेयर की है।

दिशा पटानी ने मलंग...- India TV Hindi
दिशा पटानी ने मलंग फिल्म के दोस्तों को किया वीडियो कॉल Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: लॉकडाउन में अपने करीबियों संग न मिल पाने का गम सभी को है और लोग तकनीक का इस्तेमाल कर इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने भी कुछ ऐसा ही किया। दिशा ने बुधवार को फिल्म 'मलंग' के अपने सह-कलाकारों संग वीडियो चैट कर कुछ बेहतर पल बिताया। दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू संग वीडियो कॉल पर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "पॉजिटिव वाइव्स ओनली..अपने फेवरेट बॉयज के साथ क्वॉरंटाइन रियूनियन।"

इस स्क्रीनशॉट में अनिल कपूर को अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। कुणाल भी दिशा की तरह मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और आदित्य चेहरे पर दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं।

अपने ही इस पोज पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर ने कहा, "ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर।"

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म फरवरी में आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन