1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक के फ्लर्ट करने वाली खबर पर दिशा पाटनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान...

ऋतिक के फ्लर्ट करने वाली खबर पर दिशा पाटनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान...

 Published : Aug 31, 2018 07:35 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 07:35 pm IST

दिशा अली अब्बास ज़फर की "भारत" की शूटिंग कर रही हैं, जो उनकी अगली रिलीज है।

ऋतिक-दिशा- India TV Hindi
ऋतिक-दिशा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने ऋतिक रोशन द्वारा फ़्लर्ट किये जाने वाली खबरों को ख़ारिज करते हुए सुपरस्टार को "सम्मानित" व्यक्ति में से एक बताया है। ऐसी खबरें थीं कि दिशा ने एक प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए है क्योंकि ऋतिक ने कथित रूप से उनके साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन दिशा ने इस खबर को "बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप" क़रार किया है।

"ऋतिक सर और मेरे बारे में बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप ने तूल पकड़ा हुआ है। मैं यह कहना चाहूंगी कि यह पूरी तरह से असत्य है और मैंने जो उनसे थोड़ी बहुत बातचीत की है, वह सबसे प्रतिष्ठित और आनंददायक लोगों में से एक है। यह एक व्यक्ति के रूप में उनके प्रीति मेरा सम्मान है जो मैं इस ख़बर का जवाब दे रही हूँ। उनके साथ किसी भी प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है।,"दिशा ने अपनी स्टेटमेंट में कहा।

बता दें, हाल ही में कुछ जानी-मानी हिंदी वेबसाइट्स में यह खबर छपी थी कि ऋतिक रोशन के फ्लर्ट से परेशान होकर दिशा पाटनी ने उनकी फिल्म छोड़ दी है, उन वेबसाइट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ऋतिक ने उन्हें लताड़ा था।

25 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके दिल में ऋतिक के लिए बहुत सम्मान है और ऋतिक के साथ काम करने की इच्छा उनकी सूची में सबसे ऊपर है। दिशा वर्तमान में अली अब्बास ज़फर की "भारत" की शूटिंग कर रही हैं, जो उनकी अगली रिलीज है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन