1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने Twitter पर लगा दी अनजान लड़की की फोटो, यूजर हुए कन्फ्यूज तो टाइगर श्राफ ने खोला राज

दिशा पाटनी ने Twitter पर लगा दी अनजान लड़की की फोटो, यूजर हुए कन्फ्यूज तो टाइगर श्राफ ने खोला राज

 Published : Jul 27, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 01:45 pm IST

दिशा पाटनी ने ट्विटर पर लगा दी अनजान लड़की की फोटो, यूजर हुए कन्फ्यूज तो टाइगर श्राफ ने खोला राज Disha Patani post a girl pic on her twitter account and let user confused

disha patani - India TV Hindi
disha patani  Image Source : GOOGLE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने ट्विटर Twitter  अकाउंट पर एक अनजान लड़की की तस्वीर लगाकर फैंस को कंफ्यूज कर दिया। दरअसल जब दिशा ने एक लड़की की फोटो लगाई और उस पर हार्ट का इमोजी तो लगा दिया लेकिन कैप्शन में लड़की के बारे में कुछ नहीं लिखा।

इसके बाद उनके फैंस औऱ यूजर कंफ्यूज होकर पूछते रहे ये कौन है, कहां से आई। लेकिन दिशा ने जवाब नहीं दिया।

कुछ यूजर ने इस तस्वीर को दिशा की बिना मेकअप की तस्वीर कहा तो कुछ यूजर ने इसे उनकी मां बता डाला। 

और फिर यूजर का कंफ्यूजन दूर करने के लिए खुद टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) कमेंट बॉक्स में आए और उन्होंने खुलासा किया कि ये दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी है। टाइगर ने लिखा सिस्टर का स्माइल और दीदी का स्वैग।

आपको बता दें कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी सेना में लेफ्टिनेंट हैं औऱ दिशा उनसे बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने भारत फिल्म की रिलीज से पहले भी अपनी तस्वीर के साथ सेना की वरदी में अपनी बहन खुशबू की फोटो शेयर की थी और गर्व प्रकट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन