1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्यांका त्रिपाठी ने किया एलियन के साथ डांस, अभी देखिये ये वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया एलियन के साथ डांस, अभी देखिये ये वीडियो

 Published : Mar 18, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 01:33 pm IST

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस एलियन के साथ डांस कंपटीशन कर चुके हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी- India TV Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी

नई दिल्ली: ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे आप एक बार से ज्यादा जरूर देखेंगे। वीडियो में वो एक एलियन के साथ डांस कंपटीशन करती नजर आ रही हैं। एक ऐप के जरिए उन्होंने ‘डैम टू कोसीता (Dame Tu Cosita)” गाने पर डांस किया है, वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है-लंदन जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन जब तक इसके साथ डांस नहीं करूंगी ये एलियन मुझे नहीं छोड़ेगा।

दुनियाभर में इस एलियन के साथ डांस करने का ट्रेंड बन रहा है, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस एलियन के साथ डांस कंपटीशन कर चुके हैं। दिव्यांका का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें, दिव्यांका शूटिंग के लिए दिव्यांका लंदन रवाना हो चुकी हैं, दिव्यांका के साथ उनके पति भी हैं। उन्होंने फ्लाइट के अंदर की और पासपोर्ट की तस्वीरें साझा की है।

दिव्यांका त्रिपाठी सबसे पहले सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, इसके बाद साल 2013 में सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ ने उन्हें घर-घर तक मशहूर कर दिया। लोगों को यह सीरियल काफी पसंद आता है।

दिव्यांका भोपाल की रहने वाली हैं, उन्होंने ये है मोहब्बते के को-स्टार विवेक दहिया से शादी की है। दोनों सेलिब्रिटी डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए में साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन