1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रूही और पीहू की इशिमां रियल लाइफ में नहीं बनना चाहती हैं बेटी की मां, पढ़िए वजह

रूही और पीहू की इशिमां रियल लाइफ में नहीं बनना चाहती हैं बेटी की मां, पढ़िए वजह

 Published : Aug 16, 2017 07:51 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 07:56 pm IST

वजह भावुक कर देने वाली है।

ishita divyanka ruhi- India TV Hindi
ishita divyanka ruhi

नई दिल्ली: सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में 2 बेटियों रूही और पीहू की इशिमां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी रियल लाइफ में बेटी की मां नहीं बनना चाहती हैं। ये है मोहब्बतें में आप देखते हैं इशिता भल्ला किस तरह अपनी दोनों बेटियों का ख्याल रखती हैं। फिर आखिर क्या वजह है कि रियल लाइफ में दिव्यांका बेटी को जन्म नहीं देना चाहती हैं।

वजह भावुक कर देने वाली है। दरअसल चंडीगढ़ में 12 साल की एक बच्ची का रेप हुआ है। रेप से दिव्यांका इस कदर हिल गई हैं कि उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर दिया है। दिव्यांका ने कई ट्वीट्स करके पीएम मोदी से दरख्वास्त की है कि बेटी बचाओ की जगह बेटियों को बचाओ की जरूरत है। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए दिव्यांका ने कहा देश को स्वच्छ भारत अभियान से पहले बलात्कारी रूपी कचरे को हटाने की जरूरत है। दिव्यांका ने कहा वो इतनी डरी हुई हैं कि बेटी का मां बनने से भी उन्हें डर लगता है। दिव्यांका ने ट्वीट करते हुए लिखा है,

‘’क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ। बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूँ बेटी पैदा करने से। क्या कहूँगी,क्यूँ उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?’’

दिव्यांका ने आगे लिखा है,

प्रिय @narendramodi जी,#स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।

दिव्यांका आगे लिखती हैं, नरेंद्र मोदी सर, ऐसी सज़ा गढ़िये इन महिलाभक्षियों के लिए कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इन की रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।

बता दें, चंडीगढ़ में एक 8वीं साल की लड़की की रेप की घटना सामने आई है। 12 साल की ये बच्ची स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से घर लौट रही थी। रास्ते में एक शख्स ने चाकू दिखाकर लड़की का रेप किया। इसी घटना से गुस्साई दिव्यांका ने पीएम मोदी को ट्वीट करके गुस्सा जाहिर किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी 'ये हैं मोहब्‍बतें' में इशिता भल्ला के किरदार में नजर आ रही हैं। दिव्यांका ने अपने करियर की शुरूआत ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से की थी। हाल ही में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ नच बलिए में नजर आईं थीं। दिव्यांका और विवेक ने इस शो की ट्रॉफी भी जीती थी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन