1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Diwali 2021: सोहा अली खान से प्रियंका चोपड़ा तक, देखिए किस सितारे ने फैंस को कैसे दी दिवाली की बधाई

Diwali 2021: सोहा अली खान से प्रियंका चोपड़ा तक, देखिए किस सितारे ने फैंस को कैसे दी दिवाली की बधाई

 Updated : Nov 04, 2021 04:18 pm IST

दीपावली के शुभ अवसर पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए। इन पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Soha, Kunal, Inaya and Priyanka Chopra- India TV Hindi
Soha, Kunal, Inaya and Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM/SOHA AND PRIYANKA CHOPRA

रोशनी के त्योहार दीपावली से पूरी दुनिया जगमगा उठी है। इस दिन लोग दीयों को जलाकर घर को रौशन करते हैं और अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर रोशनी को अपनाते हैं। दीपावली को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। किसी के पूजा करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो किसी ने घर के अंदर से सेल्फी। देखिए दीपावली के शुभ अवसर पर किस बॉलीवुड सितारे ने अपने फैंस को किस तरह दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 

Latest Bollywood News

Diwali 2021 Bollywood celebrities post and whishes on Deepawali live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 3:11 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    दिव्या अग्रवाल ने दिवाली की शुभकामनाएं अपने फैंस को दी। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।' 

  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    पंड्या स्टोर सीरियल में धरा का रोल निभाने वाली अभिनेत्री शाइनी दोषी ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिवाली विश की है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'ये त्योहार आपके जीवन में शुखियां, शांत, अच्छी सेहत के अलावा धन्य धान्य लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

  • 12:57 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं एक वीडियो के साथ दीं। इस वीडियो में मदालसा घर में दीए रखते हुए नजर आ रही हैं। 

  • 12:55 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    बिग बॉस 15 में नजर आ चुकीं विधि पंड्या ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विधि ने कैप्शन में लिखा- 'आप सभी को हैप्पी दिवाली। उम्मीद करती हूं कि आने वाला साल आप सभी की जिंदगी को रोशनी से भर दे।' 

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    अली गोनी ने जैस्मिन भसीन के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- 'थैंक्यू सनी भाई और पूर्वा इतनी खूबसूरत शाम के लिए। हैप्पी दिवाली आप सभी को और आपके परिवार वालों को, सुरक्षित रहिए।'

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    जाने माने टीवी अभिनेता करण टैकर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। करण टैकर ने पोस्ट में लिखा- 'हैप्पी दिवाली सभी को। 

     

  • 11:28 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवाली लुक की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी दिवाली...सभी को ढेर सारा प्यार, रौशनी और खुशियां।'

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना ने पत्नी संग सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गौरव खन्ना ने कैप्शन में लिखा- 'इस दीवाली दीयों को जलाने के साथ अंदर छुपी नफरत और नकारात्मकता को भी जलाएं। इसके साथ ही दया और करुणा को अपनाएं।'  

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    राम कपूर ने पत्नी गौतमी कपूर के साथ सेल्फी शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। पोस्ट में लिखा- 'सभी को हैप्पी दिवाली।' 

     

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। आयशा सिंह ने पोस्ट में लिखा- 'हैप्पी दिवाली'।

  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    इरफान खान के बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में बाबिल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा- टहैप्पी दिवाली। 

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने दिवाली के दिन सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सोहा, कुणाल खेमू और क्यूट इनाया हाथ जोड़े पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोहा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- 'हैप्पी दिवाली..उम्मीद करती हूं कि दिवाली की रौशनी आपके घर और दिल के कोने से अंधकार को मिटा देगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन