1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: 'दीया और बाती हम' के अनस राशिद ने 14 साल छोटी लड़की से की सगाई

PICS: 'दीया और बाती हम' के अनस राशिद ने 14 साल छोटी लड़की से की सगाई

 Published : Apr 11, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 01:35 pm IST

अनस राशिद अपने धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि उन्हें हिना के रूप में अपनी जीवनसाथी मिल चुकी है। अब उन्होंने सोमवार को हिना से सगाई भी कर ली है। इनकी सगाई का आयोजन...

Anas Rashid- India TV Hindi
Anas Rashid

नई दिल्ली: अभिनेता अनस राशिद अपने धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि उन्हें हिना के रूप में अपनी जीवनसाथी मिल चुकी है। अब उन्होंने सोमवार को हिना से सगाई भी कर ली है। इनकी सगाई का आयोजन मलेरकोट में किया था। हिना और अनस के इस खास पल में दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। हिना पिछले 5 सालों से चंडीगढ़ में रह रही हैं। सगाई में हिना सफेद और येलो रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। वहीं अनस वाइन और येलो कलर की शेरवानी पहने काफी हैंडसम दिख रहे थे।

बता दें कि अनस का परिवार पिछले लंबे वक्त से उनके लिए एक अच्छी लड़की तलाश कर रहा था और अपनी उनकी यह खोज खत्म हो चुकी है। अनस को अपने लिए हिना के रूप में एक हमसफर मिल चुकी है। हिना इमिग्रेशन सैक्टर में काम करती हैं। एक वेबसाइट संग बातचीत के दौरान अनस ने बताया था कि अब वह अपनी जिंदगी में पूरी तरह सेटल हैं और शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

अनस ने कहा था कि, "मैं एक सिंपल लड़की से शादी करना चाहता था और हिना बिल्कुल वैसी लड़की है जैसी मुझे चाहिए थी।" अनस ने आगे बताया कि उनकी मां उन्हें सबसे बेहतर जानती हैं और इसीलिए उन्होंने अपने लिए लड़की ढूंढने की जिम्मेदारी भी अपनी मां को ही सौंपी थी। उन्होंने बताया कि, उन्होंने हिना की तस्वीर तब तक नहीं देखी थी जब तक उनकी मां ने हिना को अप्रूव नहीं कर दिया। हीना और अनस के बीच उम्र का लंबा फासला है वह अनस से 14 साल छोटी हैं और अभी सिर्फ 24 साल की ही हैं।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन