1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बीमारी की वजह से ईशान खट्टर ने बनाई रखी है सोशल मीडिया से दूरी, वीडियो जारी कर बताई वजह

इस बीमारी की वजह से ईशान खट्टर ने बनाई रखी है सोशल मीडिया से दूरी, वीडियो जारी कर बताई वजह

 Published : Jan 24, 2019 11:43 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 12:09 pm IST

ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया से दूर रहने के पीछे की वजह का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी चिकनपॉक्स के बारे में बताया।

ईशान खट्टर- India TV Hindi
ईशान खट्टर

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपनी लाइफ और काम से जुड़ी कई फोटोज़ और वीडियोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर अप्लोड करते दिखाई देते हैं। लेकिन वह पिछले काफी लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर थे। इस दौरान उनके फैन्स ने भी उन्हें बेहद मिस किया। इसके पीछे की वजह का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर कर दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी चिकनपॉक्स के बारे में बताया। जी हां ईशान चिकनपॉक्स से ग्रसित हैं। जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने चिकनपॉक्स से ग्रसित होने की जानकारी दी। जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘उन लोगों के लिए जो पूछ रहे हैं। सॉरी, मैं दूर हो गया हूं। मैं इस वक्त चिकनपॉक्स से उभर रहा हूं। ‘’ 

ईशान खट्टर
ईशान  खट्टर
 

बता दें, इससे पहले ईशान खट्टर को मुंबई की सड़कों पर साइकिल राइड करते हुए देखा गया था। उस समय वह अपने कानों में हेडफोन लगाए नज़र आए थे। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए थे। उन्हें लोगों से काफी कुछ सुनना भी पड़ा था।

लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा-‘’ 'इस फोटो पर ध्यान देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। लेकिन यह एक फोन कॉल था। इसके साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि साइकिल पर सवार होकर सेलेब्स की तस्वीरें क्लिक करना भी कोई सुरक्षित तरीका नहीं है।‘’

ईशान खट्टर
ईशान खट्टर

वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान ‘Beyond the clouds’  और ‘धड़क’ में नज़र आ चुके हैं। उनकी फिल्म ‘धड़क’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में ईशान और जाह्नवी की जोड़ी को बेहद पसंद भी किया गया था। अभी कुछ समय पहले ईशान अपने भाई शाहिद कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में नजर आए थे। जहां दोनों भाई काफी मस्ती करते हुए नजर आए। साथ ही ईशान के बारे में लोगों को उनसे जुड़े कई राज भी पता चले।

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

एसएस राजामौली की "आरआरआर" के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू!

Malaika Arora का ड्राइवर कर रहा था प्राइवेट बातें लीक, नौकरी से किया आउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन