1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज़, सबसे अनोखे प्यार की दास्तां

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज़, सबसे अनोखे प्यार की दास्तां

 Published : Dec 26, 2018 12:34 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 12:34 pm IST

अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला की फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को आएगा।

एक लड़की को देखा तो ऐसा...- India TV Hindi
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

मुंबई: अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव की फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फ़िल्म के नए पोस्टर में बाप-बेटी की जोड़ी, अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव नज़र आ रहे हैं। नए पोस्टर में लिखी लाइन "साल का सबसे अप्रत्याशित रोमांस" ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। अनिल कपूर और सोनम कपूर द्वारा निभाए गए एक पिता और बेटी के बीच स्नेहभरे रिश्ते को प्रदर्शित करते हुए 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की टीम ने हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर एक पोस्टर जारी किया था।

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"इसे दिमाग से नहीं, दिल से देखो, क्योंकि ये दिल दा मामला है।''

फ़िल्म का पहला लुक पोस्टर हाल ही में अनिल कपूर द्वारा उनके 62 वें जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च किया गया था जिसने दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड के बीच भी उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला भी नज़र आएंगी। "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का ट्रेलर 27 दिसंबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Birthday special: 'पाकीजा' फिल्म के संगीत को खास बनाने वाले संगीतकार नौशाद के बारे में जाने कुछ खास बातें

Koffee with karan 6: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन करने वाले हैं करण जौहर के चैट शो में डेब्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन