1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Indian Idol 10 winner: हरियाणा के सलमान अली बनें इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता

Indian Idol 10 winner: हरियाणा के सलमान अली बनें इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता

 Published : Dec 24, 2018 06:29 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 06:40 am IST

इंडियन आइडल 10 का खिलाब हरियाणा में रहने वाले सलमान अली ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने 4 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। विनिंग ट्रॉफी के साथ सलमान को 25 लाख का कैश प्राइज भी दिया गया है।

Salman Ali- India TV Hindi
Salman Ali Image Source : TWITTER/SONY TV

नई दिल्ली: इंडियन आइडल 10 का खिलाब हरियाणा में रहने वाले सलमान अली ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने 4 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। विनिंग ट्रॉफी के साथ सलमान को 25 लाख का कैश प्राइज भी दिया गया है।

शो की जज नेहा कक्कड़ और विशाल डाडलानी ने विनर के तौर पर  सलमान अली के नाम की घोषणा की। वहीं अंकुश भारद्वाज इस सिंगिंग रियलिटी शो के दसवें सीजन के रनर अप रहे।

आपको बता दें कि सलमान अली हरियाणा के नूंह के पुन्हाना के रहने वाले हैं। मेवात भर में सलमान अली को मलंग नाम से जाना जाता है। उनके जीतने की खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

इंडियन आइडल 10 के फिनाले में जीरो फिल्म की स्टार कास्ट यानी शाहरूख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी पहुंची थी। जिन्होंने जमकर मस्ती की।

Happy Birthday Anil Kapoor: राज कपूर के गैरेज में रहता था परिवार, माधुरी-श्रीदेवी के साथ हिट थी जोड़ी

Pictures: अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान-जॉर्जिया एंड्रियानी ने अटेंड की रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन