1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Anil Kapoor: राज कपूर के गैरेज में रहता था परिवार, माधुरी-श्रीदेवी के साथ हिट थी जोड़ी

Happy Birthday Anil Kapoor: राज कपूर के गैरेज में रहता था परिवार, माधुरी-श्रीदेवी के साथ हिट थी जोड़ी

 Published : Dec 24, 2018 05:59 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 06:55 am IST

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। वह 62 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

Anil Kapoor- India TV Hindi
Anil Kapoor Image Source : INSTAGRAM

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। वह 62 साल के हो गए हैं। उन्होंने 1971 में 12 साल की उम्र में फिल्म 'तू पायल मैं गीत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने शशि कपूर के बचपन का रोल किया था। साल 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की। उनकी दो बेटियां सोनम, रिया और एक बेटे हर्षवर्द्धन हैं। अनिल ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें प्यार से लोग झक्कास भी कहते हैं।

अनिल के बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. अनिल आज भले ही सफल एक्टर हों, लेकिन एक समय वह बैकग्राउंड डांसर थे। साल 1979-80 तक उन्होंने बैकग्राउंड में डांस किया है।

2. अनिल के पापा सुरिंदर कपूर फिल्म प्रोड्यूसर थे। कहा जाता है कि जब अनिल का परिवार मुंबई आया तो पहले सब लोग राज कपूर के गैरेज में रहते थे। बाद में सब छोटे से घर में शिफ्ट हो गए थे।

3. अनिल कपूर के पिता गीता बाली और नरगिस के सेक्रेटरी भी रह चुके थे।

4. साल 1980 में अनिल तमिल फिल्म 'वंशवृक्ष' के लीड एक्टर बने थे।

5. साल 2013 में उन्होंने 24 से टीवी में डेब्यू किया था।

6. अनिल 125 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

7. माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी हिट मानी जाती थी।

8. माधुरी संग उनके अफेयर के चर्चे भी रहे हैं।

9. 'पुकार' के लिए अनिल को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

10. अनिल एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन