1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिए बढ़ाने वाले हैं वजन

अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिए बढ़ाने वाले हैं वजन

 Published : Dec 11, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 02:48 pm IST

हमेशा फिट रहने वाले अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तख्त' के लिए वजन बढ़ाने वाले हैं।

Anil kapoor- India TV Hindi
Anil kapoor Image Source : INSTAGRAM/ANIL KAPOOR

अनिल कपूर हमेशा फिट रहते हैं। वह अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं। मगर अपनी आने वाली नई फिल्म के लिए अनिल कपूर को वजन बढ़ाना पड़ेगा। अनिल कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाले हैं। जिसमें अपने रोल के अनुसार उन्हें वजन बढ़ाना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें दूसरा डाइट प्लान फॉलो करना पड़ेगा।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में शाहजहां का रोल निभाने वाले हैं। इस रोल के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ेगा। करण जौहर की फिल्म में काफी सारे बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं। तख्त में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म 'तख्त' अभी से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है फिल्म में ऐतिहासिक सच्ची घटनाएं नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले करण जौहर ने भी इस बात की पुष्टि की थी। करण ने कहा था कि- यह फिल्म सच्ची ऐतहासिक घटनाओं पर आधारित है। इसलिए फिल्म में किरदजार भी उसी तरीके से दिखने चाहिए। जिसके लिए अनिल कपूर अपना वजन बढ़ा रहे हैं।

अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर के साथ ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव नजर आए थे। मगर फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। वहीं करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करन की शूटिंग में बिजी हैं। करण के चैट शो में इस साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने डेब्यू किया है।

Also Read:

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की नई तस्वीरें आई सामने, सात फेरे लेते दिखे दोनों

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन