मुंबई: सानिया मिर्जा ने पहली बार अपने बेटे का चेहरा सामने दिखाया है। सानिया मिर्जा ने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है, तस्वीर में सानिया का बेटा इज़ान मिर्ज़ा मलिक मुस्कुराता नजर आ रहा है। नीले और सफेद रंग की टीशर्ट पहने और टोपी लगाए इजान बेहद प्यारे लग रहे हैं।
Related Stories
बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए सानिया मिर्जा ने लिखा है- वक्त आ गया है दुनिया को हेलो कहने का...
इससे पहले सानिया ने एक और तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। इस तस्वीर में रेड ड्रेस में सानिया मिर्जा अपने बेटे इज़ान मिर्जा मलिक को गोद में लिए नजर आ रही हैं। सानिया बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं- कभी नहीं सोचा था घर छोड़ना इतना मुश्किल होगा। इज़ान से दूर होने के बाद और कड़ी मेहनत के बाद मैं बस जल्दी से वापस आना चाहती हूं।
शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है। सानिया और शोएब का मानना है कि पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है। बता दें अप्रैल, 2010 को सानिया और शोएब मलिक ने शादी की है। सानिया का कहना है, "मां बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है।
Indian Idol 10 winner: हरियाणा के सलमान अली बनें इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता
'महाभारत' में कृष्ण बनेंगे आमिर खान, शाहरुख खान ने किया कंफर्म