मुंबई: नोरा फतेही के गाने 'दिलबर' ने साल 2018 में खूब धमाल मचाया। सबसे जल्दी 100 मिलियन व्यूज हासिल करने वाला सत्यमेव जयते का ये गाना साल 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना भी बन चुका है। इस गाने पर बहुत सारे डांस वीडियो वायरल हुए हैं। अब इस गाने पर अभिनेता और डांसर टाइगर श्रॉफ भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। टाइगर 2 लड़कों के साथ ये डांस कर रहे हैं और एकदम अलग अंदाज में उनका डांस है।
Related Stories
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है।
टाइगर का वीडियो देखने के बाद नोरा फतेही ने कमेंट भी किया है, और लिखा है- हां, ये बिल्कुल आग लगाने वाला है, चलो अब साथ में डांस करते हैं।

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी 3 की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी, मेकर्स ने इस फिल्म के दो पोस्टर्स भी शेयर दिये हैं।
Also Read:
Zero song Heer Badnaam: अभय देओल ने तोड़ा कटरीना कैफ दिल, जोड़ पाएंगे शाहरुख खान?
प्रियंका चोपड़ा ने रिसेप्शन में इस अंदाज में पति निक जोनस का कराया परिचय, देखे वीडियो
सोनू निगम ने सोना महापात्रा के आरोपों का दिया जवाब- आप रिश्ते की मर्यादा भूल गईं मैं नहीं भूला