Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'होम' का दूसरा सीजन ला सकती हैं एकता कपूर

'होम' का दूसरा सीजन ला सकती हैं एकता कपूर

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 04, 2018 04:08 pm IST, Updated : Sep 04, 2018 04:08 pm IST

एकता कपूर वर्तमान में विभिन्न माध्यमों पर महारत हासिल कर रही हैं जहाँ एक तरफ़ वह अपनी वेब सीरीज़ होम की सफ़लता की महिमा में गुम हैं, वही दर्शकों के सबसे पसंदीदा और प्रत्याशित रिबूट 'कसौटी जिंदगी की' को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।

ekta kapoor- India TV Hindi
ekta kapoor

नई दिल्ली: कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने "होम" को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है। फिल्म निर्माता ने न केवल अगले एपिसोड की घोषणा की है लेकिन यह भी संकेत दिया है कि वह जल्द ही एक और प्रेरणादायक घर का सफ़र दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है!

इससे पहले, एकता कपूर और जीतेंद्र जी ने घर से जुड़ी मीठी यादें साझा की थी जिसे न सिर्फ दर्शकों से असाधारण प्रतिक्रिया मिली बल्कि इंडस्ट्री द्वारा भी खूब सरहाया गया। अहाना कुमरा, नकुल मेहता, प्रिंस नरूला, कांची सिंह, अविका गोर जैसे सितारों ने "होम" से जुड़ी यादें शेयर की थी। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक विशेष व्यक्ति का उल्लेख किया है जो अपने घर का सफ़र शेयर करते हुए नज़र आएंगे और यह शख्स फ़िल्म निर्माता के लिए प्रेरणादायक व्यक्ति रह चुके है।

अद्भूत प्रतिक्रिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एकता कपूर ने लिखा,"#home ने सभी के दिलों में घर कर लिया है। मिल रहे मैसेज से अभिभूत महसूस कर रही हूँ! इस सीजन के दूसरा भाग यानी बचे हुए 6 एपिसोड 21 सिंतबर को रिलीज होंगे। लेकिन अब यह कोई कैंपेन नहीं है बल्कि उससे कई अधिक बन चुका है। जल्द ही मैं एक ओर "होम" यात्रा रिलीज करूंगी जो बहुत प्रेरणादायक है!

एकता कपूर की ALTBalji और निर्देशक हबीब फैज़ल ने एक मध्यवर्गीय परिवार की ऐसी कहानी पेश करने के लिए हाथ मिलाया है जो अपने घर को बचाने को कड़ा संघर्ष करते है। हाल ही में रिलीज हुए शुरुआती एपिसोड ने दमदार कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों का दिल छू लिया है।

अनुभवी फिल्म निर्माता ने बार-बार उन विषयों के लिए अपना प्यार व्यक्त किया जो दर्शकों के करीब हैं और अपने काम के माध्यम से एकता जनता की भावनाओं को प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। इसलिए, पहले सीजन को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, एकता कपूर ने अब अपने ट्वीट के माध्यम से "होम" के दूसरे सफ़र के संकेत दिए है।

होम की कहानी उन हर भारतीयों से मेल खाएगी जो खुद का घर होने का सपना देखते है और सच्ची घटनाओं पर आधारित यह एक ऐसे परिवार की कहानी के चारों ओर घूमती है जो अपना घर खो देते है जिसके बाद उन्हें अपना जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हबीब फैसल द्वारा निर्देशित "होम" में अनु कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, अमोल पराशर और परीक्षित साहनी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे।

एकता कपूर वर्तमान में विभिन्न माध्यमों पर महारत हासिल कर रही हैं जहाँ एक तरफ़ वह अपनी वेब सीरीज़ होम की सफ़लता की महिमा में गुम हैं, वही दर्शकों के सबसे पसंदीदा और प्रत्याशित रिबूट 'कसौटी जिंदगी की' को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। इसके अलावा, एकता अपनी आने वाली फीचर फिल्में 'मेंटल है क्या' और 'जबरिया जोड़ी' में भी व्यस्त है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement