1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न मौनी रॉय न अदा खान, बदल गई है सीजन 3 की नागिन, एकता कपूर ने की पुष्टि

न मौनी रॉय न अदा खान, बदल गई है सीजन 3 की नागिन, एकता कपूर ने की पुष्टि

 Published : Dec 06, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 01:18 pm IST

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पिछले दो सीजन में नागिन का रोल प्ले किया था, अदा खान ने भी दोनों सीजन में अहम भूमिकाएं निभाई थी।

naagin 3- India TV Hindi
naagin 3

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के मशहूर शो नागिन की तीसरी सीरीज आने को तैयार है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार नागिन का किरदार निभाने वाली लीड एक्ट्रेस मौनी रॉय नहीं होगी, बल्कि सीजन 3 में नागिन के रूप में एक नया चेहरा दिखी देगा। सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है। 'देवों के देव... महादेव' जैसे सीरियल से चर्चा में आई एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पिछले दो सीजन में नागिन का रोल प्ले किया था, अदा खान ने भी दोनों सीजन में अहम भूमिकाएं निभाई थी।

अब एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'एक नई नागिन आ चुकी है, शो से मौनी राय और अदा खान के बाहर होने के बाद अब नई नागिन का स्वागत करेंगे। जल्द ही इस नागिन या नागिनों का खुलासा करेंगे। अब बस नागिन 3 का इंतजार करें।'

एकता के इस पोस्ट पर मौनी राय ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि यह सुनकर थोड़ा दुख हुआ, लेकिन मुझे भी नागिन 3 का इंतजार है। इस कमेंट का जवाब देते हुए एकता कपूर ने कहा कि तुम हमेशा बालाजी की हिस्सा रहोगी। कई बड़ी चीजें तुम्हारा इंतजार रही हैं। मेरी डिअरेस्ट, मैं नागिन के सेट पर हमेशा तुम्हें याद करूंगी।’

इन दोनों की बातचीत देखकर तो यही लगता है कि मौनी रॉय अब इस शो से अलग हो चुकी हैं और अक्षय कुमार के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोल्ड’ में व्यस्त रहने वाली हैं। अदा खान भी अब शो का हिस्सा नहीं हैं। देखना दिलचस्प होगा कि नई नागिन के रूप में एकता किसे सामने लाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन