1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल में ऐसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एंट्री, एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल में ऐसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एंट्री, एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

 Published : Aug 07, 2020 04:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 05:04 pm IST

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के टीवी डेब्यू की एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने सीरियल किस देश में है मेरा दिल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी इंडस्ट्री में कदम सीरियल किस देश में है मेरा दिल से रखी थी। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर सुशांत की टीवी डेब्यू की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दिखाया गया है कि सुशांत की शो में एंट्री कैसे हुई थी। शो में उन्होंने प्रीत सिंह जुनेजा का किरदार निभाया था।

एकता कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बहुत से लोग मुझसे सुशांत के पहले सीन के बारे में पूछ रहे थे। यह पहला सीन था जो हमने सुशांत के साथ शूट किया था। यह उनका टीवी पर पहला सीन था जो किस देश में है मेरा दिल सीरियल में ऑनएयर हुआ था।

एकता ने आगे लिखा- सुशांत शो में दूसरा लीड था लेकिन हमे पता था वह बड़ी चीजों के लिए बना था वह चला गया और यही किया। ढेर सारा प्यार, शांति और प्रार्थना इस रोशनी के टुकड़े और चकमदार आत्मा के लिए।

किस देश में है मेरा दिल सीरियल में डेब्यु करने के बाद सुशांत एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में लीड रोल में नजर आए थे। उन्होंने मानव देशमुख का किरदार निभाया थो जो घर-घर का हिस्सा बन गया था। इसके बाद सुशांत ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा।

सुशांत ने बॉलीवुड में फिल्म काइ पो छे से कदम रखा था। उसके बाद वह एम.एस धोनी, ब्योमकेश बक्शी, शुद्ध देसी रोमांस और छिछोरे में नजर आए थे। हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन