1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Emmy Awards 2016: सुर्ख लाल ड्रेस में प्रियंका ने रेड कार्पेट पर ढाई कयामत

Emmy Awards 2016: सुर्ख लाल ड्रेस में प्रियंका ने रेड कार्पेट पर ढाई कयामत

 Published : Sep 19, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 12:46 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार एमी अवार्ड्स में शिरकत की है। वह यहां सुर्ख लाल रंग का शिफॉन का गाउन पहने पहुंचीं। इस ड्रेस में वह बला की खूबसूरत दिख रही थीं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार एमी अवार्ड्स में शिरकत की है। वह यहां सुर्ख लाल रंग का शिफॉन का गाउन पहने पहुंचीं। इस ड्रेस में वह बला की खूबसूरत दिख रही थीं। सभी की नजरें प्रियंका पर टिक सी गई थीं। लाल रंग का गाउन पहने प्रियंका ने रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरें। एक कंधे वाले प्लेन सुर्ख गाउन के साथ प्रियंका ने पोनीटेल बना रखी थी। 68वें एमी अवॉड्र्स में पहुंची प्रियंका के इस कयामत ढाने वाले हुस्न पर फैशन क्षेत्र के आलोचक तो जैसे बिछ गए। उनका यह ड्रेस जैसन वू ने डिजाइन किया था।

इसे भी पढ़े:-

हिंदुस्तान की इस नाजनीन ने हीरे की एक अंगूठी और कानों में हीरे की छोटी झुमकियों के अलावा कोई जेवर नहीं पहना था। उन्होंने मेकअप तो हल्का ही रखा लेकिन उनके होठों पर लगी सुर्ख लाल लिपस्टिक ने पूरे हुस्न को एक अनूठा अंदाज दे दिया।

‘क्वांटिको’ की स्टार अभिनेत्री प्रियंका ने रेड कारपेट पर एक-एक लम्हे का लुत्फ उठाया। वह खुशी से पोज़ देती हुई, इठलाते हुए और बल खाते हुए अपने गाउन का एक-एक छोर दिखाती दिखीं। प्रियंका ने इस अवसर पर हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ सीमित श्रृंखला, फिल्म या नाटक के निर्देशन के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार भी दिया। यह पुरस्कार ‘द नाइट मैनेजर’ की निर्देशक सुसैन बीयर को दिया गया।

इस साल की शुरूआत में प्रियंका ने एकेडमी अवॉड्र्स में भी पुरस्कार दिया था। प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह 25 सितंबर से प्रसारित होना है। इसके अलावा वह फिल्म आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ से अपनी हॉलीवुड पारी भी शुरु करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन