1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Teacher's Day: एक टीचर के लिए धड़कता था इमरान हाशमी की दिल

Teacher's Day: एक टीचर के लिए धड़कता था इमरान हाशमी की दिल

 Published : Sep 05, 2016 11:59 am IST,  Updated : Sep 05, 2016 11:59 am IST

बॉलीवुड के इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों ने भी शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर अपने स्कूल के दिनों को याद किया है।

emraan- India TV Hindi
emraan

मुंबई: पूरे भारत में 5 सितंबर के दिन अध्यापक दिवस मनाया जाता है। यह दिन किसी भी छात्र और अध्यापक के लिए काफी अह्म होता है। इस दिन हमारे स्कूल के दिनों की सभी यादे ताजा हो जाती है। हमारे बॉलीवुड के इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों ने भी शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर अपने स्कूल के दिनों को याद किया है।

इसे भी पढ़े:-

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने माना कि उनकी एक शिक्षिका पर उनका दिल आ गया था। इमरान ने कहा, “जब मैं तीसरी या चौथी कक्षा में था तो एक शिक्षिका के प्रति मेरे मन में आकर्षण पैदा हो गया था, लेकिन मेरे सबसे अच्छे शिक्षकों में से एक थे मेरे मैथ के प्रोफेसर, जो वास्तव में कड़ी मेहनत करते थे। वह मेरे ट्यूशन टीचर भी थे और सुबह 4:30 बजे से कक्षाएं लेनी शुरू कर देते थे। उतनी जल्दी जागने के बारे में कल्पना कीजिए।“

अर्जुन रामपाल के साथ स्थिति विपरीत थी। “बकौल फिल्म स्टार, मैं अच्छे और शरारती रूप में भी अपने शिक्षक का पसंदीदा छात्र था। मुझे लगता है कि उनके मन में मेरे प्रति आकर्षण था। मैं मुश्किल से निकलना जानता था।“

‘दबंग’ में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद अपने स्कूली दिनों में बुरे छात्र नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं बहुत अच्छा छात्र था। बहुत गंभीर और आज्ञाकारी। बहुत गंभीर होने के कारण शिक्षक मुझे हमेशा पसंद करते थे।“

वहीं ‘धड़कन’ की स्टार शिल्पा शेट्टी का मानना है कि उनकी मां उनके जीवन की सबसे अच्छी शिक्षिका थी। ‘जय हो’ से अपने फिल्मी करियर की शुरआत करने वाली डेजी शाह ने कहा कि वह पर्दे पर एक छात्रा का किरदार निभाना चाहेंगी।

‘प्यार का पंचनामा’ से पहचान पाने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह बहुत शरारती छात्र थे और हमेशा आखिरी बेंच पर बैठते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन