1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों में किसिंग सीन देने के बाद इमरान ऐसे शांत करते हैं पत्नी का गुस्सा

फिल्मों में किसिंग सीन देने के बाद इमरान ऐसे शांत करते हैं पत्नी का गुस्सा

 Published : May 31, 2016 01:37 pm IST,  Updated : May 31, 2016 01:38 pm IST

इमरान हाशमी को हिन्दी सिनेमाजगत में सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है। लेकिन उनके ऐसे सीन के कारण उनकी पत्नी कई बार उनसे नाराज भी हो जाती हैं। ऐसे में उनका गुस्सा ठंडा करने के लिए वह उन्हें गिफ्ट में बैग दिया करते हैं।

emraan- India TV Hindi
emraan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को हिन्दी सिनेमाजगत में सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी अधिकतर फिल्मों अपनी सह-अभिनेत्रियों के साथ कई कीसिंग सीन दिए हैं। लेकिन उनके ऐसे सीन के कारण उनकी पत्नी कई बार उनसे नाराज भी हो जाती हैं। ऐसे में उनका गुस्सा ठंडा करने के लिए वह उन्हें गिफ्ट में बैग दिया करते हैं। हाल ही में जब एक कार्यक्रम के दौरान इमरान से पूछा गया कि फिल्म में किसिंग सीन देने के बाद उनकी पत्नी परवीन का रिएक्शन कैसा होता है। तो इसका जवाब देते हुए इमरान ने कहा कि, उन्हें अपनी हर फिल्म के बाद परवीन को एक बैग गिफ्ट करना पड़ता है।

इसे भी पढ़े:- बॉक्सऑफिस के लिए नहीं, तो किसके लिए फिल्में करते हैं इमरान हाशमी

अजहर के बाद अब किस क्रिकेटर का रोल करना चाहते हैं इमरान हाशमी

खुद पर बनने वाली फिल्म को शुरू में हां क्यों नहीं कह सके थे अजहर

इमरान की पत्नी परवीन की एक पूरी अलमारी सिर्फ उनके बैग से ही भरी हुई है। यह बैग इमरान ने उन्हें गिफ्ट में दिए हैं। इमरान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अजहर' में भी उन्होनें कई किसिंग सीन दिए हैं। उन्होंने लगभग अब तक अपनी सभी फिल्मों में ऐसे सीन दिए हैं। इमरान की 'अजहर' को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। फिल्म में उनके किरदार को भी खूब पसंद किया गया है। फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। यह पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म हैं।

इसके अलावा इमरान इन दिनों अपनी किताब 'द किस ऑफ लाइफ' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। यह किताब उनके बेटे अयान की कैंसर से जंग और जीत पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन