1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 8 साल पहले ईशा देओल ने थामा था भरत तख्तानी का हाथ, वेडिंग एनिवर्सिरी पर कही ये बात

8 साल पहले ईशा देओल ने थामा था भरत तख्तानी का हाथ, वेडिंग एनिवर्सिरी पर कही ये बात

 Published : Jun 29, 2020 10:43 am IST,  Updated : Jun 29, 2020 10:49 am IST

ईशा देओल ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर अपनी शादी की फोटो शेयर की है। साथ ही पति भरत तख्तानी के लिए प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है।

ईशा देओल ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर शेयर की ये फोटो- India TV Hindi
ईशा देओल ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर शेयर की ये फोटो Image Source : INSTAGRAM: @IMESHADEOL

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी आज अपनी शादी की 8वीं वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने शादी की फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का जिंदगी भर के लिए हाथ थामते दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ईशा ने पति के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी शेयर किया है।

इस तस्वीर में ईशा देओल दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "कई सालों पहले ये दिन.. मेरा सब कुछ, मेरा प्यार.. हमेशा हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ.. लव यू।" उन्होंने इस पोस्ट में पति को भी टैग किया है। 

ईशा देओल ने मां हेमा मालिनी और दादी के साथ शेयर की अनदेखी फोटो, लिखा- तीन पीढ़ियां एक साथ

दिग्गज अभिनेता धमेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने साल 2012 में भरत से शादी की थी। उनकी पहली बेटी राध्या का जन्म साल 2017 में हुआ। दूसरी बेटी मिराया का जन्म 10 जून 2019 को हुआ है। 

कुछ दिनों पहले ईशा ने अपनी शादी का एक वीडियो भी शेयर किया था। ये विदाई के समय का पल था, जिसमें धर्मेंद्र बेहद इमोशनल हो गए थे। वो अपनी बेटी को विदा करते समय बहुत रो रहे थे। हेमा मालिनी भी बेहद इमोशनल थीं। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।

ईशा देओल ने शेयर किया अपनी विदाई का अनदेखा वीडियो, फूट-फूटकर रोते दिखें धर्मेंद्र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन