ईशा देओल(Esha Deol) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इस साल जनवरी में बेटी राध्या की फोटो शेयर करके दी थी। सोमवार को ईशा ने अपनी बेटी राध्या के साथ डांय परफार्मेंस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटो में दोनों मां-बेटी एक सी लग रही हैं। दोनों ने महाराष्ट्रन तरीके से लाल और हरे रंग की साड़ी पहनी हैं।
Related Stories
ईशा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- राध्या का अपनी मां के साथ स्टेज पर पहला डांस पर परफार्मेंस। ईशा के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते ही कमेंट्स आने लगे थे। सेलिना जेटली ने कमेंट किया- इससे ज्यादा क्यूट क्या हो सकता है।
ईशा देओल ने राध्या के साथ उनके एनुएल डे फंक्शन पर परफार्म किया था। मां-बेटी ने फिल्म धड़क के गाने झिंगाट पर डांस किया था।
ईशा देओल अपनी बेटी के साथ अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। राध्या के बारे में डेली को बताते हुए ईशा ने कहा- राध्या का जब से जन्म हुआ है। वह हर जगह मेरे साथ ही रहती है। वह ग्रीन रुम में बैठकर मुझे रामायण के सेट पर देखकर मुस्कुराती रहती है। तो जब राध्या ने एनुअल डे पर परफार्म किया तो यह मेरे और भरत दोनों के लिए खास पल था।
ईशा देओल एक ट्रेन्ड ओडिसी डांसर हैं। वह अब अपनी बेटी को भी डांस सिखा रही हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं तैमूर अली खान, मां करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज में आएंगे नजर
दिशा पाटनी ने बताई सलमान खान की फिल्म 'भारत' साइन करने के पीछे की वजह