1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Trolls से परेशान हो जाती थीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, अब करती हैं ये काम

Trolls से परेशान हो जाती थीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, अब करती हैं ये काम

 Published : Jul 08, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 04:46 pm IST

इन दिनों ईशा गुप्ता अपनी अपकमिंग मूवी 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में हैं।

Esha Gupta- India TV Hindi
Esha Gupta

नई दिल्ली: 'जन्नत 2' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है, उनका ट्रोलर्स को लेकर प्रतिक्रिया देना। जी हां, ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन अन्य एक्टर्स की तरह ही वह भी कभी-कभी ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। ईशा ने हाल ही में यह बताया है कि आखिर वह कैसे खुद को ट्रोल्स के शिकार से बचाती हैं।

आपको बता दें कि आज कल ईशा अपनी अपकमिंग मूवी 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह ट्रोल्स के साथ कैसे डील करती हैं। 'राज 3', 'हेराफेरी 3' और 'टोटल धमाल (219)' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस ईशा का कहना है कि ट्रोलर्स की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि वे दूसरों की खुशियों से जलते हैं। अगर आप कुछ भी अच्छा या बुरा करते हैं तो उन्हें (ट्रोलर्स) को दिक्कत होने लगती है।

ईशा ने आगे बताया कि उनकी जिंदगी में ट्रोलर्स की कोई अहमियत नहीं है, ऐसे में वह किसी और को शब्दों के जरिए खुद को दुखी होने का हक कैसे दे सकती हैं! इसके साथ ही ईशा ने अपने उन दिनों को भी याद किया, जब वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर परेशान हो जाती थीं।

जानकारी के मुताबिक, 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' एक बॉलीवुड ड्रामा मूवी है, जिसे अशोक नंदा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ईशा के अलावा अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन