1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडिया टीवी पर जॉनी लीवर ने अनोखे अंदाज में दी घर में रहने की सलाह, जानिए क्या कहा

इंडिया टीवी पर जॉनी लीवर ने अनोखे अंदाज में दी घर में रहने की सलाह, जानिए क्या कहा

 Published : Mar 28, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 02:34 pm IST

जॉनी लीवर बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग और हंसोड़ अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसी अंदाज में लोगों से कोरोना लॉकडाउन के वक्त घरों में रहने की अपील की है। 

johny lever- India TV Hindi
जॉनी लीवर 

कोरोना लॉकडाउन के चलते जहां पूरा देश घर में कैद हो गया है वहीं कुछ लोग अब भी बाहर निकलने के लिए उतावले हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमेडियन जॉनी लीवर ने इंडिया टीवी पर जनता से अपील की है कि संकट के समय में घरों में ही रहें।

जॉनी लीवर जिस हंसोड़ अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उसी अंदाज में उन्होंने फैंस को बताया है कि घर में रहना क्यों जरूरी है।

जॉनी लीवर ने इंडिया टीवी पर कहा कि मैं भी घर से बाहर निकलना चाह रहा था कि मेरी मां ने चिल्लाकर पूछा क्यों कहां जा रहे हो। मैंने कहा कि यूं ही जरा बाहर कंपाउंड तक। मां ने कहा - घर पर चुपचाप नहीं रह सकते। जैसे मेरे पेट में नौ महीने तक चुपचाप थे, वैसे ही 15 -20 दिन चुपचाप घर में रहो। जॉनी ने कहा कि बात बिलकुल सही है। इस समय घर पर ही रहें, सुरक्षित रहें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन