1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिवार ने सुशांत के नाम पर डोनेशन इकट्ठा करने की इजाजत नहीं दी है : सुशांत की बहन मीतू

परिवार ने सुशांत के नाम पर डोनेशन इकट्ठा करने की इजाजत नहीं दी है : सुशांत की बहन मीतू

 Published : Jun 03, 2021 09:58 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 09:58 pm IST

शांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने गुरुवार को प्रशंसकों को दिवंगत अभिनेता के नाम पर डोनेशन इकट्ठा किए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है और यह कहा है कि सुशांत का परिवार उनसे संबंधित किसी भी चीज चाहे वह किताब हो या फिल्म या किसी दूसरे सामान के बदले धन जुटाने की अनुमति नहीं देता है।

सुशांत सिंह राजपूत- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM- SUSHANT SINGH RAJPUT

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने गुरुवार को प्रशंसकों को दिवंगत अभिनेता के नाम पर डोनेशन इकट्ठा किए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है और यह कहा है कि सुशांत का परिवार उनसे संबंधित किसी भी चीज चाहे वह किताब हो या फिल्म या किसी दूसरे सामान के बदले धन जुटाने की अनुमति नहीं देता है।

मीतू ने ट्वीट करते हुए कहा है, "हमें यह पता चला है कि कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं, जो कि एक अमानवीय कृत्य है। इन सभी लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। यह अफसोस की बात है।"

वह आगे लिखती हैं, "हम यह भी सभी के ध्यान में लाना चाहते हैं कि परिवार ने सुशांत के नाम पर किसी को भी दान या धन जुटाने के लिए अधिकृत नहीं किया है और किसी को भी एसएसआर के बारे में या उससे संबंधित कुछ भी करने की सहमति नहीं है, चाहे वह एक फिल्म हो या कोई किताब हो या कोई चीज हो। आपदा को अवसर में बदलने की हमारे परिवार की कोई चाह नहीं है और हम दूसरों को भी ऐसा करने नहीं देंगे। हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत हैशटैगएसएसआरइयंस हैशटैगसुशांतसिंहराजपूत।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन