कोच्चि- सुपरस्टार मामूट्टी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं मेमन सुरेश और इसका पता इसी बात से चलता है कि अपने पसंदीदा स्टार की आगामी फिल्म 'ममंगम' की रिलीज के चलते इन्होंने अपनी शादी की तारीख ही बदल डाली। केरल के उत्तरी परवुर में 21 नवंबर को मेमन की शादी होने वाली थी। जब उन्होंने सुना कि उनके पसंदीदा कलाकार की फिल्म उसी दिन रिलीज हो रही है, तब मेमन ने अपनी शादी की तारीख को बदलने का फैसला किया ताकि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने से वह न चूके।
Related Stories
21 नवंबर के बदले मेमन ने 30 अक्टूबर को ही शादी कर ली ताकि वह अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ में ले जाकर मामूट्टी की फिल्म को रिलीज के दिन ही देख सके।
'ममंगम' मलयालम, तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हो रही है। काव्या फिल्म कंपनी की यह फिल्म एम पद्मकुमार द्वारा निर्देशित और वेणु कन्नपिल्लई द्वारा निर्मित है।