1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ स्टार कमल हासन की 'इंडियन-2' की शूटिंग ग्वालियर में होगी, जानें फिल्म से जुड़ी और डिटेल्स

साउथ स्टार कमल हासन की 'इंडियन-2' की शूटिंग ग्वालियर में होगी, जानें फिल्म से जुड़ी और डिटेल्स

 Published : Nov 01, 2019 09:59 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 10:02 pm IST

'इंडियन-2' 1992 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' की सीक्वल है। दो दशकों के बाद हासन और शंकर मिलकर काम कर रहे हैं।

Kamal Haasan film Indian 2- India TV Hindi
भोपाल के बाद अब ग्वालियर में कमल हासन की 'इंडियन 2' की शूटिंग हो रही है

चेन्नई: साउथ स्टार कमल हासन की अपकमिंग मूवी 'इंडियन-2' की शूटिंग फिलहाल ग्वालियर में शिफ्ट कर दी गई है। फिल्म की टीम ने हाल ही में भोपाल में 40 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक प्रमुख एक्शन एपिसोड शूट किया है। स्टाइलिस्ट और डिजाइनर अमृता राम ने 'इंडियन-2' के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अभी ग्वालियर में चल रही है।

टीम ने इससे पहले भोपाल में 2,000 जूनियर कलाकारों के साथ एक प्रमुख एक्शन सीक्वेंस शूट किया। शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं।

Birthday Special: किसी महल से कम नहीं है शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत', देखिए Inside Pictures

Kamal Haasan film Indian 2
ग्वालियर में कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग चल रही है

'इंडियन-2' 1992 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' की सीक्वल है। दो दशकों के बाद हासन और शंकर मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और प्रिया भवानी शंकर भी शामिल हैं।

Birthday Special: शाहरुख खान की फिल्मों के बेस्ट रोमांटिक डायलॉग, जो आज भी है बेहद फेमस

इस साल की शुरुआत में पोंगल के मौके पर फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया था। फिल्म की टीम जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग के लिए ताइवान भी जाएगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन