रणबीर कपूर- आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह बात आए दिन किसी न किसी न्यूज पेपर में या सोशल मीडिया पर पढ़ने को मिल ही जाती है लेकिन फैंस इन दोनों की शादी को लेकर इतने ज्यादा एक्साइटेड है कि उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी भी करवा दी। अब आप सोचेंगे यह क्या बकवास है तो जनाब ये बकवास नहीं बल्कि आलिया और रणबीर की शादी वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। यह फोटो रणबीर कपूर के फैन क्लब ने हाल ही में शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर दुल्हा और आलिया दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। और यह फोटो जयमाला की है।
Related Stories
दरअसल, कपल की यह तस्वीरे फोटोशॉप्ड हैं। जिसमें किसी फैन ने दुल्हा के शक्ल पर रणबीर कपूर का फेस लगा दिया है। तस्वीर रणबीर कपूर के फैन पेज से शेयर की गई है। बता दें कि हाल ही में आलिया एक टीवी कमर्शियल के लिए ब्राइड बनी थीं। आलिया की उसी तस्वीर को फोटोशॉप्ड किया गया है।
काफी समय से मीडिया में यह खबर आ रही है कि आलिया- रणबीर कपूर के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, आलिया ने शादी से जुड़ी तमाम अटकलों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' 2018 के मौके पर मीडिया से कहा था, "अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मुझे लगता है कि क्लाइमेक्स अच्छा होना चाहिए और हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए।"
वर्क फ्रंट पर आलिया-रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। आलिया- रणबीर पहली बार साथ में नजर आएंगे। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे।
Also Read:
सारा अली खान ने इंस्टा पर शेयर की पुरानी फोटो, कार्तिक आर्यन बोले...इसकी शक्ल तो...
श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट