1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: भारतीय धुन पर नाचे जैकी चैन

Pics: भारतीय धुन पर नाचे जैकी चैन

 Published : Apr 05, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 05:26 pm IST

जैकी चैन इन दिनों अपनी आगामी चीनी भारतीय फिल्म 'कुंग फू योगा' के लिए भारत आए हुए हैं। हाल ही में जैकी चैन जोधपुर में फिल्म के गाने की शूटिंग करते हुए नजर आए।

chan- India TV Hindi
chan

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन इन दिनों अपनी आगामी चीनी भारतीय फिल्म 'कुंग फू योगा' के लिए भारत आए हुए हैं। हाल ही में जैकी चैन जोधपुर में फिल्म के गाने की शूटिंग करते हुए नजर आए। इस गाने में वह भारतीय परिधान पहने और माथे पर तिलक लगाए नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैकी के इस डांस की कोरियोग्राफी बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान कर रही हैं। फिल्म में जैकी चैन के साथ सोनू और 'मिस्टर X' की अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:- जैकी चेन ने खोला एक्टिंग स्कूल

फराह खान ने फिल्म के सेट पर ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "एक्शन का बादशाह डांस कर सकता है और कैसे!! इनका नाम बदलकर जैकी जैक्सन होना चाहिए।"

सोनू ने एक बार ट्वीट कर कहा था कि, दिग्गज अभिनेता जैकी चेन सुपर हीरो हैं और उनके साथ काम करना सुखद है। सोनू, जैकी के साथ 'कुंग फू योगा' में काम कर रहे हैं। सोनू ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बातचीत के दौरान जैकी की प्रशंसा की।

उनके एक प्रशंसक ने जब उनसे चेन के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा तो सोनू ने लिखा, "जैकी सुपरह्यूमन हैं। वह सेट पर हर किसी का खयाल रखते हैं। उनके साथ काम करना सुखद है।" गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह फिल्म इसी समझौते का हिस्सा है।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन