1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जैकी चेन ने खोला एक्टिंग स्कूल

जैकी चेन ने खोला एक्टिंग स्कूल

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 07:53 pm IST,  Updated : May 27, 2015 08:15 pm IST

बीजिंग: मार्शल आर्ट में पारंगत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कलाकार जैकी चेन ने चीन में फिल्म एवं टेलीविजन स्कूल खोला है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 'रश ऑवर' और 'कराटे किड' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर

जैकी चेन ने खोला...- India TV Hindi
जैकी चेन ने खोला एक्टिंग स्कूल

बीजिंग: मार्शल आर्ट में पारंगत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कलाकार जैकी चेन ने चीन में फिल्म एवं टेलीविजन स्कूल खोला है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 'रश ऑवर' और 'कराटे किड' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके जैकी ने बताया कि मध्य चीन के वुहान शहर में स्थापित उनका नया स्कूल उनकी जिंदगी का ख्वाब था।

जैकी ने चीनी फिल्म निर्देशक फेंग शिआओगांग और अभिनेत्री ली बिंगबिंग सहित चीनी फिल्म कलाकारों की मौजूदगी में स्कूल का उद्घाटन किया।

जैकी चेन फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी में दाखिला लेने वाले प्रशिक्षुओं को अभिनय, एनिमेशन और डिजिटल मीडिया से जुड़े दूसरे क्षेत्रों की शिक्षा दी जाएगी।

हांग कांग में जन्मे 61 वर्षीय जैकी ने हाल में इस बात को लेकर शिकायत की थी कि फिल्में बॉक्स ऑफिस की सफलता के लिए बड़े बजट और विदेशी निर्देशकों एवं कलाकारों पर निर्भर करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश