1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर करेंगे 2020 में शादी?,पढ़िए पूरी खबर

फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर करेंगे 2020 में शादी?,पढ़िए पूरी खबर

 Published : Jan 11, 2020 09:01 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 09:01 am IST

फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, पढ़िए पूरी खबर।

farhan akhtar and shibani dandekar- India TV Hindi
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 2 सालों से डेट कर रहे हैं और अब शायद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और शिबानी 2020 के आखिरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं मगर अभी तक शादी की पुष्टि नहीं की है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान और शिबानी फिल्म तूफान के रिलीज होने के बाद शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और शिबानी पहले शादी करके फैन्स को सरप्राइज दे सकते हैं। 

बीते साल से ही दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। पहले आई खबरों के मुताबिक दोनों इस साल अप्रैल या मई में शादी करने वाले थे।

दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते रहते हैं। फरहान अख्तर के 46वें जन्मदिन पर शिबानी ने उनके लिए पोस्ट शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन