1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिल्खा सिंह को याद कर इमोशनल हुए फरहान अख्तर, पर्दे पर निभाया था 'फ्लाइंग सिख' का किरदार

मिल्खा सिंह को याद कर इमोशनल हुए फरहान अख्तर, पर्दे पर निभाया था 'फ्लाइंग सिख' का किरदार

 Published : Jun 19, 2021 08:44 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 09:17 am IST

फरहान अख्तर ने 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। उनके निधन के बाद अभिनेता ने इमोशनल नोट लिखा है।

farhan akhtar emotional post for milkha singh says part of me is still refusing to accept that you a- India TV Hindi
मिल्खा सिंह को याद कर इमोशनल हुए फरहान अख्तर, पर्दे पर निभाया था 'फ्लाइंग सिख' का किरदार  Image Source : TWITTER: FARHAN AKHTAR

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह  का लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ के अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर ने उनके देहांत के बाद सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया- 'डियरेस्ट मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अभी भी ये मानने से इनकार कर रहा है कि आप अब नहीं रहे। शायद यह जिद्दी पक्ष है, जो मुझे आपसे विरासत में मिला है। वह पक्ष जब वह किसी चीज पर अपना मन लगाता है, बस कभी हार नहीं मानता। और सच्चाई ये है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे, क्योंकि आप एक बड़े दिल वाले, प्यार करने वाले, गर्मजोशी से भरे सीधे-सादे आदमी से ज्यादा थे। आपने एक विचार का प्रतिनिधित्व किया। आपने एक सपने का प्रतिनिधित्व किया। आपने प्रतिनिधित्व किया, कैसे कड़ी मेहनत कर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से व्यक्ति अपने घुटनों से उठकर आसमान को छू सकता है।'

अभिनेता ने आगे लिखा - "आपने हम सभी के जीवन को छुआ है। जो लोग आपको एक पिता और दोस्त के रूप में जानते हैं, उनके लिए ये एक आशीर्वाद था। मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।"

फरहान की गर्लफ्रंड एक्टर-सिंगर शिबानी दांडेकर ने भी इंस्टाग्राम पर मिल्खा सिंह के साथ पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है। उन्होंने बताया कि वो मिल्खा सिंह और उनके परिवार से मिली थीं, जो उनकी शानदार मेमोरी है। उनके घर पर ढेर सारे मक्खन के साथ आलू के पराठे खाए थे। उन्होंने अपने दिनों के कई किस्से सुनाए थे। 

बता दें कि 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन ओम प्रकाश मेहरा ने किया था। इस मूवी के जरिए मिल्खा सिंह की अनसुनी कहानी पर प्रकाश डाला गया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन