1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल' की रिलीज डेट तय

फरहान अख्तर की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल' की रिलीज डेट तय

 Published : Mar 08, 2017 11:01 am IST,  Updated : Mar 08, 2017 11:02 am IST

अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री डायना पैंटी की अगली फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ की रिलीज तारीख तय हो गई है। 'वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स' और 'एमे एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स' के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म...

farhan diana- India TV Hindi
farhan diana Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री डायना पेंटी की अगली फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ की रिलीज तारीख तय हो गई है। 'वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स' और 'एमे एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स' के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 15 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी का कहना है, "हम सब हमारी इस अनोखी और नई फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हैं, जो जेल और जेल के कैदियों की कहानी है। सभी कलाकारों ने मिलकर इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। मनोरंजन से भरी इस फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए हम बेताब है।"

यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो जेल की सलाखों के पीछे है और ऐसी अजीब सी परिस्थति में अटका है।

इस फिल्म के जरिए रणजीत तिवारी निर्देशन जगत में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म में फरहान के अलावा 'लखनऊ सेंट्रल' में डायना पेंटी, गिप्पी गरेवाल, दीपक डोबरियाल, रोहित रॉय और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन