1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' के लिए कर रहे हैं बॉक्सिंग प्रैक्टिस, शेयर की वीडियो

फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' के लिए कर रहे हैं बॉक्सिंग प्रैक्टिस, शेयर की वीडियो

 Published : May 02, 2019 10:22 pm IST,  Updated : May 02, 2019 10:22 pm IST

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर बॉक्सिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में फुल एनर्जी के साथ फरहान अख्तर बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं।

Farhan akhtar boxing video- India TV Hindi
Farhan akhtar boxing video Image Source : INSTAGRAM

फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) और फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं। भाग मिल्खा भाग के बाद अब दोनों 'तूफान' में काम करने जा रहे हैं। फिल्म के बारे में फरहान अख्तर पहले ही अनाउंस कर चुके हैं। यह फिल्म एक बॉक्सर की कहानी होने वाली है। फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने अभी से तैयार भी शुरु कर दी है।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर बॉक्सिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में फुल एनर्जी के साथ फरहान अख्तर बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह सिर्फ ताकत की नहीं बल्कि स्पीड की भी बात है। 

राकेश ओम प्रकाश ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटिड हूं। मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता हूं क्योंकि हमने अभी तक फिल्म की शूटिंग करना शुरू नहीं किया है। हम फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरु करने वाले हैं। मैं और फरहान दोनों 6 साल के बाद साथ में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया- फिल्म की कहानी अंजुम राजाबली ने लिखी है। यह एक बॉक्सर की लव स्टोरी है। यह एक सच्ची कहानी नहीं है। 

Also Read:

Photos: सोफी टर्नर बनीं प्रियंका चोपड़ा की ऑफिशियल जेठानी, लास वेगास में जो जोनस से की शादी

करण जौहर ने किया करगिल हीरो विक्रम बत्रा पर फिल्म 'शेरशाह' का ऐलान, सिद्धार्थ मल्होत्रा करेंगे लीड रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन