1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों फरहान अख्तर को जाना पड़ा लखनऊ सेंट्रल जेल

आखिर क्यों फरहान अख्तर को जाना पड़ा लखनऊ सेंट्रल जेल

 Published : Jul 25, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 02:15 pm IST

फरहन अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी जारी किया गया है। फिल्म में फरहान, किशन मोहन गिरोत्रा की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

farhan- India TV Hindi
farhan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहन अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी जारी किया गया है। फिल्म में फरहान, किशन मोहन गिरोत्रा की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, इसी के सिलसिले में वह सोमवार को लखनऊ सेंट्रल जेल भी पहुंच गए। यह फिल्म लखनऊ सेंट्रल जेल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें फरहान एक कैदी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो एक भोजपुरी गायक बनने की इच्छा रखता है। बता दें कि किशन मोहन गिरोत्रा की बड़ी हस्ती बनने की आकांक्षा थी, जिसने उन्हें बुरी परिस्थिति में फंसा दिया।

मुरादाबाद के एक साधारण व्यक्ति, किशन मोहन गिरोत्रा गायक के रूप में बड़ा बनने का सपना संजोए हुए थे, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। यानि उन्हें एक कथित उच्च प्रोफाइल हत्या का दोषी ठहराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें लखनऊ सेंट्रल जेल भेज दिया जाता है। फरहान ने ट्विटर फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए कहा, "ये हैं किशन मोहन गिरोत्रा। जेल में इसे 1821 बुलाते हैं। लखनऊ सेंट्रल 'फस्टलुक' 15 सितंबर, 2017।"

फिल्म में अभिनेता रवि किशन भी हैं, जिन्होंने पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म पहले से ही फिल्म सिटी में बनाए गए अपने विशाल जेल सेट के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी शूटिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है। फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी कर रहे हैं, जिसका निर्माण वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और एम्मे एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन